पुरुषों में अलग दिखते हैं डायबिटीज के लक्षण, जानें इनके बारे में

पुरुषों में अलग दिखते हैं डायबिटीज के लक्षण, जानें इनके बारे में

सेहतराग टीम

डायबिटीज की समस्या आज के समय में कई लोगों को परेशान करती है। ये हर वर्ग के लोगों को हो रही है। ऐसे में इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय खाने-पीने में परहेज और दिनचर्या सही करना ही है। सभी लोग ये उपाय करते हैं उसके बावजूद भी कई लोग इस बीमारी से छुटकारा नहीं पा पाते हैं। ऐसे में इसके क्या लक्षण हैं इसके बारे में पहले जानना सबसे ज्यादा जरूरी है। क्योंकि जब तक बीमारी के बारे में पता नहीं चलेगा तब तक उपचार कैसे होगा। तो आइए जानते हैं कि पुरूषों में डायबिटीज के लक्षण क्या हैं।

पढ़ें- मेथी दाना हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में काफी मददगार, बस इस्तेमाल ऐसे करना है

व्यायाम करते समय सीने में दर्द

व्यायाम करते समय सीने में दर्द होना भी डायबिटीज का लक्षण है। अगर व्यायाम करते समय आपके सीने में भी दर्द होता है तो डॅाक्टर से संपर्क करें।

थकान होना

हमेशा थकान महसूस होना भी डायबिटीज का प्रमुख लक्षण है। अगर आपको भी हर समय थकान महसूस होती है तो आपको बल्ड शुगर टेस्ट करवा लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की वजह से थकान महसूस होती है।

वजन बढ़ना

पुरुषों में डायबिटीज की बीमारी होने पर वजन बढ़ने की समस्या भी हो सकती है। अगर आपका भी वजन बढ़ने लगा है तो हो सकता है ऐसा डायबिटीज की वजह से हो रहा हो।

बार- बार पेशाब लगना

बार- बार पेशाब लगना डायबिटीज का प्रमुख लक्षण है। पुरुषों को अगर- अगर बार- बार पेशाब लग जाती है तो उन्हें अपने डॅाक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

सहजन ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर, जानिए आपको क्या करना होगा?

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।